प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। आयुध निर्माणी कॉलोनी निवासी में रहने वाले दमकल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में पंखे से लटका मिला है। मौके से पुलिस को कोई सुुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। स्वजन के इनकार करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम नहीं कराया। विवेक कुमार (25) मुरादनगर थानांतर्गत ग्राम जलालाबाद निवासी था और आयुध निर्माणी की फायर बिग्रेड पर फायरमैन में था। कंपनी द्वारा दिए गए आयुध निर्माण परिसर क्षेत्र शिव मंदिर के सामने टू टाइप कॉलोनी के मकान संख्या 48 में अकेला रहता था। वहीं, उसके पिता एवं अन्य स्वजन कॉलोनी में बने मकान संख्या 55 में रहते हैं। विवेक कुमार के भाई विशाल कुमार ने बताया कि विवेक रोजाना शाम को खाना खाने के बाद अपने मकान में पढ़ाई करने के लिए जाता था। शुक्रवार शाम भी वह खाना खाने के बाद कमरे पर चला गया था। देर रात नहीं लौटने पर स्वजन ने उसे फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इसके चलते विशाल कुमार कमरे पर पहुंचा। जहां मकान का दरवाजा खुला था, कमरे में जाकर देखा तो विवेक पंखे से लटका था। शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए और विवेक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि विवेक अविवाहित था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते पंचनामा भर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। मौके से फंदा बनाकर तार मिला है।
Related Posts
शालीमार गार्डन में कोरोना पोजेटिव मरीज की मौत
संवाददाता@ गजियाबादः साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में कोरोना पोजेटिव मरीज की मौत हो गई है।बताया जाता है कि वह कोरोना…
नालों की सफाई के लिए जीडीए ने इंदिरापुरम को चार जोन में बांटा
प्रत्येक टीम में 6 कर्मचारी विभिन्न इलाकों में कर रहे सफाई IN8@ गाजियाबाद : मानसून की झमाझम बारिश पडऩे के…
नोएडा एयरपोर्ट सिर्फ आधुनिक नहीं, भारतीय संस्कृति का प्रतीक भी : नायडू
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक आधुनिक एयरपोर्ट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा…
