IN8@नरवाना…सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म (rape)करने, जातिसूचक अपशब्द बोलने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 व्यक्तियों को नामजद कर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की ने सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि कैथल जिले के अंतर्गत पड़ने वाले गांव का रहने वाला मोनू उनके गांव में करियाने की दुकान करता है। शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह उसकी दुकान पर सामान लेने गई तो मोनू ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक के पिता सुरेश ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी युवक व उसका पिता 6 अन्य लोगों के साथ उनके घर में आए और उसे जातिसूचक अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। सदर पुलिस ने पीडि़त लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक मोनू व उसके पिता सुरेश को नामजद करते हुए 6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
Related Posts
जमीनी विवाद को लेकर दंपति पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
गांव बहलम्बा में हुई वारदात, पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्जIN8@ रोहतक, । महम थाना के अंतर्गत…
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे आफताब अहमद
IN8@नूंह,मेवात…नूंह विधायक व सीएलपी हरियाणा के उप नेता चौधरी आफताब अहमद ने ब्रषपतिवार को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज…
कुमारी शैलजा ने मेवात में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेश के तीनों विधायकों सहित भारी संख्या में लोग रहे मौजूद। आस मोहम्मद@नूंह, मेवात:हरियाणा प्रदेश जहां एक और भयावह कोरोना…
