IN8@ पटौदी:पटौदी थाना क्षेत्र गांव नानूकलां में रविवार की अल सुबह कथित प्रेमी ने नवविवाहिता प्रेमिका को गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह करीब तीन बजे गोलियों की आवाज ने नानुकलां वासियों की नींद उड़ा दी। ग्रामीणों में फायर की आवाज से कोतूहल मच गया। आनन फानन में लोगों ने देखा की गांव की दुकानों के पीछे एक खाली प्लाट में राजेश और प्रिया के शव पड़े है। जिनके शरीर से खून बह रहा था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तीन बच्चो के पिता राजेश की शादी तेरह साल पहले हुई थी। जबकि 20 वर्षीय प्रिया की शादी 29 जून2020 को बसई गांव में हुई थी। वह मायके आई हुई थी और रविवार को वापिस सुसराल जाना था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। पुलिस अनुमान लगा रही है कि रात को किसी समय प्रिया घटनास्थल पर आई होगी। इस दौरान राजेश ने उसको गोली मारकर हत्या कर दी होगी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली होगी। जहां प्रिया की छाती में गोली लगी हुई है वहीं राजेश की कनपटी पर गोली का निशान है। मौके से किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नही मिला है। यह घटना प्रिया के घर के पास ही हुई है। दोनों इसी गांव के निवासी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके पर मौजूद कट्टे से उंगलियों के निशान उठाए है। गांव में लोग घटना को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे है। हालांकि इन सब प्रश्नों का उत्तर पुलिस जांच के बाद ही मिल सकेगा।
Related Posts
गुरुग्राम जिले में एक दिन में रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों ने लगवाई वैक्सीन
IN8@गुरुग्राम …. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोरोना को हराने के प्रण के साथ आयोजित विशेष टीकाकरण महोत्सव में आज स्वास्थ्य…
कांग्रेस किसानों के लिए, बीजेपी उद्योगपतियों के लिए लड़ रही है: आफताब, मामन
कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद, विधायक मामन खान इंजीनियर ने विरोध प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापनIN8@नूंह,मेवात….मेवात कांग्रेस ने किसानों…
गुरुग्राम में अब तक कोरोना से 133 की मौत
IN8@गुरुग्राम…जून और जुलाई महीने से गुरुग्राम में बेशक पॉजिटिव केस कम मिले हैं, लेकिन अगस्त महीने के अंतिम दस दिन…
