फर्जी महिला पुलिस कर्मी को किया गिरफ्तार

IN8 @ दिल्ली।खुद को पुलिसकर्मी बता कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों का फर्जी चालान करने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवती को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया| तिलक नगर 12 ब्लॉक, के मोहल्ला क्लिनिक के पास पुलिस की वर्दी में एक महिला को देखा जो बिना मास्क के लोगों को रोक कर चलान काट कर रुपए वसूल रही थी. पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल ने तुरंत तिलक नगर थाने से अशोक नाम की सिपाही को समझा कर घटना स्थल पर बुलाया, जो सिविल कपड़ों में थे। कांस्टेबल अशोक मौके पर पहुंचे और वह स्वेच्छा से बिना मास्क के उस महिला के सामने गया।

महिला ने अशोक को रोका और मास्क न पहनने के लिए जुर्माना भरने को कहा। जब कांस्टेबल अशोक ने उससे उसके बारे में पूछा। तो महिला ने बताया कि वह तिलक नगर थाने से है। जब कांस्टेबल अशोक ने उसे बताया कि वह भी तिलक नगर थाने में तैनात है. और उन्होंने उसे कभी थाने में नहीं देखा।

इस बात को लेकर फर्जी महिला पुलिस कर्मी घबरा गई। कांस्टेबल अशोक ने उसे आई-कार्ड दिखाने के लिए कहा जिस बाद महिला से पूछताछ करने पर बता चला की महिला का नाम तमन्ना जहान (20) पत्नी करण कुमार C-29, शिव विहार, निलोठी एक्सटेंशन, नांगलोई, की रहने वाली है. उसने स्वीकार किया कि कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण, वह पुलिस अधिकारी के रूप में कोविड -19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के नाम पर जनता से वसूली करने के लिए ऐसा कर रही थी।

उसके पास से फर्जी चालान बुक, नकद 800 रुपये और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। महिला के खिलाफ यु/एस धरा 171/419 आईपीसी के तहत मामले की जांच की जा रही है.