फार्म हाऊस की दीवार फांदकर महिला से किया दुष्कर्म व मारपीट

गुरुग्राम@ सकतपुर गांव स्थित फार्म हाउस में काम करने वाली महिला को अकेला पाकर माली ने दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बुधवार रात को महिला की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया की गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यूपी रायबरेली निवासी 25 वर्षीय महिला अपने पति के साथ सकतपुर गांव स्थित रवि फार्म हाउस में रहती है। यहीं पर द पत्ति काम करते हैं। महिला का आरोप है की 1 जून को उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए इस दौरान पास ही के फार्म हाउस में माली का काम करने वाला बाराबंकी निवासी लोकेश दीवार फांदकर आ गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला के पति आने पर उसने आपबीती बताई, जिसके बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

पारिवारिक विवाद में दंपत्ति पर मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप

वहीं दूसरी ओर पटौदी कस्बे के जुनौला गांव में महिला ने अपने परिवार के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में सामने आया की दो पक्षों का जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस दौरान आरोपी जयसिंह व उसकी पत्नी राजबाला जबरन घर में घुसकर महिला से मारपीट की। आरोप है की पीडि़ता के साथ आरोपी युवक ने छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। बीचबचाव के लिए आई बेटी से भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।