दीपक वर्मा@ शामली। रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को निशुल्क मास्क व हैड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जानकारी के अनुसार रोटरी क्लब शामली द्वारा मंगलवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क मास्क व हैंड सैनेटाइजर केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन स्त्री आर्य समाज संरक्षिका कमला आर्या, स्त्री आर्य समाज की प्रधान कौशल्या आर्या द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब शामली जिस प्रकार कोरोना महामारी के खिलाफ लडाई लड रहा है उससे लोगों में जागरूकता आई है। यदि हम मास्क व सैनेटाइजर का प्रयोग करें तो काफी हद तक कोरोना से निजात मिल सकती है। उन्होंने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष गुरमुख सिंह, कैंप चेयरमैन सुधाकर आर्य, नवीन सिंघल, रूचिर गोयल, अजीत जैन, पुनीत जैन, राजकुमार गर्ग सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Related Posts
जनता और पुलिस के बीच विश्वास की कड़ी करें मजबूतः राणा
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने फोर्स को कराई ब्रीफिंग पुलिस को क्षेत्र में मुस्तैद रहने के दिए गए निर्देश संवाददाता@कैराना।…
बाजारों में भीड : कोरोना फैला तो संभल नहीं पाएगी स्थिति
शुक्रवार को भी बाजारों में उमडी रही भीडदीपक वर्मा@ शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के केस मिलने के बावजूद भी…
बाजारों में थम नहीं भीड, कोरोना के खतरे से बेपरवाह लोग
दुकानों पर उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियांदीपक वर्मा@ शामली। लाॅक डाउन के चलते सुबह के समय दी गयी पांच…
