वर्चुअल बैठक के माध्यम से हुआ इलेक्ट्रॉनिक पुस्तिका का विमोचन*

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर बुलंदशहर गुलावठी लॉकडॉउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश की जनता के लिए गए सेवा कार्यों पर आधारित ई पुस्तक को वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रकाशित किया गया।

वर्चुअल बैठक में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र दिवस का भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वर्चुअल बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लॉकडाउन के दौरान जनता के लिए किए गए कार्यों पर आधारित ई पुस्तक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन साथ यह पुस्तक को प्रकाशित किया गया।

इस दौरान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्जुअल बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए बधाई वे आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी। वर्चुअल बैठक में ई पुस्तक विमोचन के दौरान मंडल मंत्री गुलावठी दिलीप बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष महेन्द्र कोटायार, महेंद्र मोरया, सोमेश त्रिपाठी, अरुण सिंह, आईटी विभाग आलोक पांडे, संजीव प्रताप, बलवीर सोनी आदि लोग वर्चुअल बैठक में शामिल रहे।