दीपक वर्मा@ शामली। शहर के अपर दोआब शुगर मिल में भारी संख्या में गन्ना आने के चलते रविवार को भी गन्नों के वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही जिसके कारण आम लोग भी परेशान हो गए हैं, हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहे लेकिन पिछले तीन दिनों से शहर मंे गन्नों के वाहनों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं जाम की समस्या भी बढने लगी है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब चार दिनों से शुगर मिल में भारी संख्या में गन्ना आने से मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, सुभाष चैंक धीमानपुरा तक गन्नों के वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है जो घटने के बजाय लगातार बढती जा रही है जिससे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी वहीं आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शनिवार को भी गन्नांे के वाहनों के कारण शहर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। इस दौरान बाजारों में खरीददारी करने आए लोग भी घंटों जाम में फंसकर रह गए थे, देर शाम तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया था। रविवार को सप्ताहिक बंदी के चलते शहर के बाजार तो नहीं खुले और न ही लोग घर से बाहर निकले लेकिन गन्नों के वाहनों की लाइन ज्यों की त्यों लगी रही। पिछले करीब चार दिनों से गन्ना लेकर आने वाले किसान भी परेशान हो गए हैं।
Related Posts
प्रशासन के रोस्टर के हिसाब से कांधला में खुलेगी दुकानें
संवाददाता@ कांधला। स्थानीय पुलिस ने बिना रोस्टर दुकान खोलने पर व्यापारी को संख्त कार्रवाही की चेतावनी दी है। जिसके चलते…
नंगलाराई में अवैध खनन पर एनजीटी सख्त
शामली डीएम से मांगा ब्यौरा, हलफनामा दाखिल करने के भी दिए निर्देशदीपक वर्मा@ कैराना। यमुना खादर के नंगलाराई में अवैध…
गाड़ी में मिला प्रोपर्टी डीलर का शव, हत्या की आशंका
बराला-गोगवान मार्ग का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य…
