दीपक वर्मा@ शामली। शहर के अपर दोआब शुगर मिल में भारी संख्या में गन्ना आने के चलते रविवार को भी गन्नों के वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही जिसके कारण आम लोग भी परेशान हो गए हैं, हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहे लेकिन पिछले तीन दिनों से शहर मंे गन्नों के वाहनों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं जाम की समस्या भी बढने लगी है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब चार दिनों से शुगर मिल में भारी संख्या में गन्ना आने से मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, सुभाष चैंक धीमानपुरा तक गन्नों के वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है जो घटने के बजाय लगातार बढती जा रही है जिससे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी वहीं आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। शनिवार को भी गन्नांे के वाहनों के कारण शहर में भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। इस दौरान बाजारों में खरीददारी करने आए लोग भी घंटों जाम में फंसकर रह गए थे, देर शाम तक भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया था। रविवार को सप्ताहिक बंदी के चलते शहर के बाजार तो नहीं खुले और न ही लोग घर से बाहर निकले लेकिन गन्नों के वाहनों की लाइन ज्यों की त्यों लगी रही। पिछले करीब चार दिनों से गन्ना लेकर आने वाले किसान भी परेशान हो गए हैं।
Related Posts
भारतीय जैन संघटना द्वारा दो online कार्यशाला का शुभारंभ
ट्रेनर डा. मृदुला जैन ने बेटियों को किया जागरूक कदीपक वर्मा@ शामली। भारतीय जैन संघटना द्वारा मेरी बेटी-मेरी शान स्मार्ट…
गंगेरू में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल
संवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मोबीन और फरमान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली…
शामली आसपास: बांग्लादेशी जमातियों को भेजा मुजफ्फरनगर जेल
संवाददाता@ थानाभवन। करीब दो माह पहले भेसानी इस्लामपुर से मिले 12 बांग्लादेशी सहित 15 जमातियों को पुलिस ने कोर्ट के…
