प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। जनपद में ओला तथा ऊबर कैब की भांति जल्द ऐप बेस्ड ई-रिक्शा का संचालन शुरू होगा। प्रत्येक रिक्शा में 2 सवारियां बैठ सकेंगी। आमजन के अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी न्यूनतम किराए पर आवागमन के लिए इसका प्रयोग कर सकेंगे। प्रथम चरण में 20 ऐप बेस्ड ई-रिक्शा को मोहन नगर से हापुड़ चुंगी तथा कौशाम्बी व साहिबाबाद रोड पर चलाने का प्रस्ताव है। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के मुताबिक कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार ने लॉक डाउन-4.0 घोषित किया है। राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालय खोलने की अनुमति दी है। सड़कों पर सुगम आवागमन और लॉक डाउन की गाइड लाइन के अनुसार वाहनों की आवाजाही के लिए ओला एवं ऊबर कैब की भांति ऐप बेस्ड ई-रिक्शा का संचालन कराने पर विचार किया गया है। ई-रिक्शा में चालक के अलावा 2 सवारियों को बैठने की अनुमति होगी। आमजन के अतिरिक्त सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारी गंतव्य तक जाने को ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित किराया चुकाना होगा। ई-रिक्शा के संचालन से वातावरण भी इको फ्रेडली रहेगा। इससे रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोत्तरी होगी। जिलाधिकारी पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में ट्रायल पर 20 ऐप बेस्ड ई-रिक्शा को मोहन नगर से हापुड़ चुंगी तथा कौशाम्बी व साहिबाबाद रोड पर चलवाने का प्रस्ताव है। संभागीय परिवहन अधिकारी को इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Posts
शराब की दुकान में सेंध लगाकर लाखों की शराब चोरी
-मंहगी शराब छोड़, सस्ती शराब की पेटी लेकर गये चोर संवाददाता@ गाजियाबाद। लॉकडाउन मेें जब तक शराब और बीयर पर…
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में बच्चों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
गाजियाबाद। स्वस्थ समाज के लिए बच्चों का नशामुक्त होना जरूरी है। बच्चे कल के कर्णधार हैं। इसलिए उनको हर हाल…
आपसी प्रेम और का प्रतीक होली: डॉ पीएन अरोड़ा
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के एमडी डॉ पीएन अरोड़ा ने रंगोत्सव होली के शुभ अवसर…
