संवाददाता @ सोनीपत । पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में अब हमें मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सामाजिक दायित्व निभाने चाहिए। उन्होंने कहा कि निरन्तर कोरोना संक्रमण का सामना करने वाले यौद्धाओं का सम्मान करते हुए जरूरतमंद नागरिकों का भी हमें ख्याल रखना होगा। स्वामी दिव्यानंद ‘भिक्षु’ जी महाराज के सौजन्य से निरन्तर चलाए जा रहे सूखा राशन वितरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल के माध्यम से प्रवासी बन्धुओं को उनके गृह क्षेत्र पहुंचाना सुनिश्चित करते हुए मानवता का धर्म निभाया है। इसी प्रकार सरकार, प्रशासन, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से क्षेत्र में जरूरतमंद नागरिकों को भोजन तथा सूखा राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा मॉडल टाउन आश्रम से स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में जरूरतमंद नागरिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ टोकन आधार पर राशन दिया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद के भूखा सोने की नौबत न आए। इसी प्रकार के प्रयास सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने तथा इस कोरोना महामारी का मुकाबला करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की स्तिथि में अब दिशा-निर्देशों की पालना के लिए प्रत्येक नागरिक को संजीदा होना पड़ेगा, तभी कोरोना संक्रमण को चेन को तोड़ा जा सकता है।31 एसओएन 1 –जरूरतमंदो को अपने हाथ से सूखा राशन बांटती पूर्व मंत्री कविता जैन।
Related Posts
12 बजे तक खुले बाजार, उमडा सैलाब, दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती से बंद कराई दुकानें
दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर द्वारा शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दुकान खोलने…
अपर आयुक्त के छापे में खुली अवैध खनन की पोल
मवी में आवंटित दोनों पट्टे किए गए निरस्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंपअपर आयुक्त की मौजूदगी में तीन पट्टों की…
बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दीपक वर्मा@शामली। क्षेत्र के गांव बलवा के निकट दो बाइकों…
