दीपक वर्मा@ शामली। डीएम जसजीत कौर द्वारा जारी गाइडलाइन में कोरोना संक्रमण को लेकर कंटेनमेंट जोन बनाए गए मौहल्ला कलंदरशाह, पंसारियान, बडीआल व सलेक विहार में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं दी गयी। बुधवार को भी सभी हाॅट स्पाॅटों पर पुलिस का कडा पहरा रहा, केवल केवल स्वास्थ्य कर्मी, सफाईकर्मियों व होम डिलीवरी की ही अनुमति दी गयी। सडकों व गलियों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस द्वारा लोगों को घरों से बाहर न निकलने की भी कडी हिदायत दी गयी। लोगों को सामान की परेशानी न हो, इसके लिए चयनित किए गए वालिंटियरों द्वारा सामानों की आपूर्ति करायी गयी। हाॅट स्पाॅट सलेक विहार में पुलिस की सख्ती ज्यादा रही, आसपास वाहन चालकों को भी आने की अनुमति नहीं दी गयी। एसपी विनीत जायसवाल ने भी हाॅट स्पाॅट पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क, ग्लब्स का इस्तेमाल करने व लाॅक डाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, साथ ही लोगों से भी घरों में रहने की अपील की जा रही है। वहीं पंसारियान में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती है। समय-समय पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। सभी हाॅट स्पाॅटों को पूरी तरह सील करते हुए गलियों के बाहर बैरिकेटिंग लगायी गयी है, साथ ही पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गयी है।
Related Posts
मेघनाथ की शक्ति से मूर्छित हुए लक्ष्मण, संजीवनी ने दिया नया जीवन
कच्ची गढी रामलीला महोत्सव में रावण-अंगद संवाद व लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन दीपक वर्मा@शामली। कच्ची गढी गांव में चल…
शामली आस-पास: तीन बसों में 133 प्रवासी मजदूर भेजे गृह जनपद
संवाददाता@ कैराना। प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आए करीब 133 प्रवासी मजदूरों को तीन बसों से गृह जनपदों के लिए…
नंगलाराई में अवैध खनन पर एनजीटी सख्त
शामली डीएम से मांगा ब्यौरा, हलफनामा दाखिल करने के भी दिए निर्देशदीपक वर्मा@ कैराना। यमुना खादर के नंगलाराई में अवैध…
