अशोक चैधरी दोबारा बने सपा जिलाध्यक्ष

  • भाजपा नेताओं में बढा अहंकार, लोगों में नाराजगी-अशोक चैधरी

दीपक वर्मा@ शामली। अशोक चैधरी को एक बार फिर समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किा गया है। मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अशोक चैधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार अशोक चैधरी को एक बार फिर समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। अपनी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष अशोक चैधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में योगी सरकार की असफलताओं के चलते आज समाज का हर वर्ग अखिलेश यादव से उम्मीद लगा रहा है। प्रदेश एवं जिले में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों तथा मजदूर एवं किसान हित में चलायी गयी योजनाओं जैसे कामधेनु,समाजवादी पेंशन आदि को भी याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में अहंकार बढ गया है जिस कारण जनता में उनके प्रति निराशा एवं नाराजगी बढ रही है। उन्हांने उदाहरण देते हुए बताया कि 2016 में प्रो. सुधीर पंवार ने शिक्षकों की मांग पर तत्कालीन डीएम को डायट को शामली में बनाने के लिए निर्देशित किया था जिसके बाद डीएम नेे शिक्षक सम्मेलन में डायट को शामली में ही बनाने की घोषणा की थी लेकिन अब एक भाजपा नेता उसे दूसरी जगह ले जाना चाहते हैं। यदि यह सरकार और उसके मंत्री डायट को कहीं ओर ले जाना चाहते हैं तो वर्ष 2022 में सरकार बनने पर उसे शामली में ही बनाया जाएगा। इस मौके पर मांगेराम मलिक, डा. सत्यपाल कश्यप, उमेश प्रधान, राव तफरूज, शेरसिंह राणा, चै. इंद्रपाल सिंह, सहेन्द्र, रविन्द्र प्रधान, तहसीन, चंद्रभान शर्मा, अब्दुल गफ्फार, सुरेन्द्र सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।