अश्लील फोटो बना शादी करने का दबाव बनाया

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव में युवती को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील फोटो खीच शादी का दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर चौकी पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


गांव निवासी युवती की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि 19 जनवरी को मुख्य आरोपी ने अपनी बुआ के साथ मिलकर युवती को पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। तथा उसके अश्लील फोटो खीच लिए। आरोपी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए शादी का दबाव बनाता रहा। 25 मार्च को आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर कार से युवती को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया।

युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच निकली। आरोपी ने मोबाईल से शादी करने का दबाव बनाते हुए शर्त न मानने पर भाई की हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने सारा बाकया अपने भाई और रिस्तेदार को बताया। युवती ने एसएसपी के यहां मामले की गुहार लगाई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज उर्फ गोलू समेत गुलबहिस्त,कामरान,शाहजेब,शादान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है