योगी के राज में खाद गायब बाजार में-ठाo राकेश भाटी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के तत्वाधान में पहले जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बुलंदशहर पर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनिर्माण दिवस के रूप में मनाई गई। सभी कांग्रेसियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी ने बाबा साहब के रास्ते पर चलने की शपथ ली।

उसके बाद सभी कांग्रेसी खाद को लेकर प्रदर्शन करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए”खाद दो वरना यूपी छोड़ दो” “किसान विरोधी योगी सरकार”इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने कहा की किसान को जब जिस चीज की जरूरत होती है उस समय उसको वह चीज नहीं मिलती। सरकार इतनी बेरहम है कि आज बुवाई के समय जब किसान को डीएपी खाद की जरूरत है तो किसान सुबह से खाद वितरण केंद्रों पर ठंड में लाइन में लगा रहा था।

भूखा प्यासा खाली हाथ वापस लौट जाता है। मगर किसान को सरकार डीएपी उपलब्ध नहीं करा रही है। जिसके वजह से किसान की बुवाई भी काफी लेट हो चुकी है। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। क्योंकि किसान की लागत दोगुनी हो चुकी है बिजली के बिल 3 गुना बढ़ चुके हैं खाद महंगा हो चुका है और फसल के दाम बढाए नहीं गए है। बिजली महंगी होने से और डीजल में भी होने से किसान की लागत इतनी बढ़ चुकी है कि किसान की कमर टूट चुकी है। भाजपा सरकार में ख्वाब गायब है।

बिजली महंगी है और फसल सस्ती है इतिहास गवाह है कि भाजपा की जब-जब भी सरकार बनी है। तब तब किसान बर्बाद हुआ है। किसानों के लिए सरकार को किसान आयोग बना कर सर्वे कराकर एमएसपी निर्धारित करनी चाहिए। और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाना चाहिए भाजपा सरकार में किसान का बहुत अपमान हुआ है किसान को मवाली गुंडा आतंकवादी आंदोलन जीवी क्या क्या नहीं कहा गया। किसान का आर्थिक रूप से और मानसिक रूप से उत्पीड़न हुआ है। शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है सबका पालनहार है।

मगर भाजपा अन्नदाता को ही बर्बाद करने पर तुली है किसान जितना भाजपा सरकार में परेशान है 2022 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा। नारे बाजी करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका जिसमें पुलिस वालों से काफी छीना झपटी हुई उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम प्रेषित सौंपा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ठाकुर राकेश भाटी शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि के साथ महेश शास्त्री शकील अहमद चौधरी नरेंद्र सिंह सावित्री चौधरी किशन चौधरी रेखा शर्मा आस मोहम्मद कुरेशी हरिओम दुबे धर्म सिंह दुष्यंत गुप्ता गौरव कुमार पाराशर सलीमुद्दीन रामपाल शर्मा अमित जाटव ऋषि गौतम रामचंद्र सिंह सुशील कुमार नरेश कुमार शर्मा मोइन खान रूप गोस्वामी रामनिवास शर्मा नवनीत शर्मा पंडित नितेश भारद्वाज रेखा शरश नरेंद्र पंडित पवन शर्मा सुमित गजल शर्मा मुनीर अकबर आरिफ कुरैशी आदि लोग रहे