प्रमोद शर्मा@ गाजियाबाद। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंघल व युवा महानगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं साठे गु्रप के राकेश मोहन गुप्ता ने सोमवार को कविनगर थाना प्रभारी मोहम्मद असलम स्मृति चिन्ह देकर और पटका पहनाकर अभिनंदन किया। संदीप सिंघल ने कहा कि कोविड-19 के संकटकाल मेंं जब पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में कविनगर थानाध्यक्ष ने राजनगर में हुई एक बड़ी घटना को 12 घंटे के अंदर ही सुलझा दिया। उन्होंने अपराधियों को माल सहित पकड़ लिया। इससे व्यापारियों में सुरक्षा की भावना पनपी है। ऐसे वक्त में थानाध्यक्ष ने कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के उच्च मापदंड का परिचय दिया। इसके लिए वैश्य समाज व व्यापारी समाज ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही कोरोनाकाल में भी जनता की सेवा के लिए हमेश तत्पर नजर आए।
Related Posts
गन्ने की फसल के बीच में कच्ची शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़
प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। आबकारी विभाग ने हिंडन खादर के जंगल में गन्ने की फसल के बीच में कच्ची शराब…
जिले में पीओएस मशीन पर स्कैनिंग के बाद मिलेगी शराब
–दुकानों पर ओवर रेटिंग की खत्म होगी समस्या-सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने अनुज्ञापियों को दिया प्रशिक्षण प्रमोद शर्मा @ गाजियाबाद। जिले…
नोएडा के सुपरनोवा 19वें फ्लोर पर चल रही थी शराब पार्टी आबकारी विभाग के छापे से मचा हड़कंप चार गिरफ्तार
-रेव पार्टी में नशे के साथ हो रहा था अश्लीलता का प्रदर्शन, पिला रहे थे हरियाणा व उत्तराखंड की शराब…
