एसएसपी फिर उतरी सड़कों पर नगर क्षेत्र में भ्रमण कर बैंकों को किया चैक, दुकानदारों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु किया गया जागरूक बांटे मास्क

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर : कोरोना वायरस संक्रमण के निरंतर बढ़ते हुए केसों के दृष्टिगत एवं कोरोना कर्फ्यू की समाप्ति के उपरान्त एसएसपी श्रीमती भारती सिंह द्वारा नगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान विभिन्न बैंकों को चैक करते हुए बैंक में उपस्थित व्यक्तियों बैंक स्टाफ को मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गयीl

नगर क्षेत्र में कई दुकानों को चैक करते हुए दुकानदारों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु जागरूक प्रेरित किया गया तथा दुकानदारों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वयं मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को भी मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की हिदायत दी गयीl

सभी दुकानदारों को नियमित रूप से सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए भी कहा गया रास्ते में कई महिलाओं को मास्क भी लगवाये गये ।