हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ ने बांटे निशुल्क मास्क

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…गुरूग्राम के बस स्टैण्ड़ पर यात्रियों व ट्रेंनिंग लेने आए अभ्यार्थियों को हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ सम्बन्धित भारतीय मजदूर संघ, रजि. न. 1342 की ओर से निशुल्क मास्क बांटकर कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष समय सिंह ने मास्क बांट कर इस अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर करीबन 100 लोगों को मास्क बांटे गए। समय सिंह ने वहां उपस्थित अभ्यार्थियों को मास्क के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि आज जिस प्रकार से देश में कोरोना महामारी ने अपनी रफ्तार पकड़ी है, वह गम्भीर विषय है।

इस महामारी से बचाव के लिए मास्क बहुत सहायक व कारगर साबित हो रहा है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकले मास्क लगाकर निकले और मास्क को अपनी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा बनाने का हमें सार्थक प्रयास करना चाहिए। समय सिंह ने कहा कि आज भारतीय मजदूर संघ केन्द्र के और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार एवं प्रदेश महामंत्री हवासिंह मैहला जी के दिशानिर्देश पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता हरियाणा में जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे है और प्रदेेशवासियों को महामारी में हरसंभव मदद कर रहे है। समय सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होने कहा कि हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण छिकारा के आहवान पर प्रदेश भर में परिवहन विभाग के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना यौद्वा के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे है और आगे भी पूरी तैयारी से राष्ट्र हति में कार्य करने के लिए सभी समर्पित है। इस अवसर पर अशोक कुमार, नरेन्द्र, राजेन्द्र सहित युनियन के गुरूग्राम डिपों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।