करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन एमएस धोनी ने अचानक लिया संन्यास

Spread the love

IN8@नई दिल्ली…करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कन और भारत को दो बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया। 15 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कहा। प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
रांची के मध्यमवर्गीय परिवार से निकले लंबे वालों वाला एक लड़का किसी दिन दुनिया पर छा जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। 2004 में बांग्लदेश के खिलाफ अपना डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 4876, 10773, 1617 रन बनाए।
आखिरी बार विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल खेलने वाले माही लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर थे। इस बीच कई बार उनके संन्यास की खबरें भी उड़ी, जो कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं थी।