संवाददाता @सिरसा :वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार तानाशाह बनी हुई है। किसानों पर मनमाने फैसले थोपे जा रहे हैं। पहले उन पर फसल बीमा योजना का काला कानून थोप दिया गया फिर पराली न जलाने का फरमान सुना दिया गया। गांव सलारपुर में किसानों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि कर्ज के बोझ तले किसान बुरी तरह दबे हुए हैं। सरकार का फर्ज बनता है कि वे देश के अन्नदाता को राहत दे। उनकी समस्याओं को फौरी तौर पर निपटान करे, लेकिन विडंबनापूर्ण स्थिति है कि भाजपा सरकार किसानों को प्रताडि़त करने पर तुली हुई है। किसानों को फसलों के पूरे दाम नहीं मिल रहे। समय पर उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही। लाख मांग के बावजूद अभी तक सरकार द्वारा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया है। मौजूदा शासन से पीडि़त किसानों को मजबूरन सडक़ो पर उतरना पड़ा है, इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। अपना हक हासिल करने के लिए किसानों को मजबूरन आंदोलन की राह पकडऩी पड़ती है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने कभी किसानों का भला नहीं किया। किसानों का भला कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इस दौरान शर्मा ने किसानों को कोरोना के प्रति जागरूक किया और उनसे सोशल डिस्टेंङ्क्षसग का पूरा ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने किसानों को मास्क व सैनेटाइजर का भी वितरण किया।इस मौके पर पूर्व सरपंच हुकमचंद, बूटा ङ्क्षसह, सुखवंत ङ्क्षसह, भोला ङ्क्षसह, जसविंद्र सिधु, जगसीर सिधु, मक्खन ङ्क्षसह आदि काफी संख्या में किसान मौजुद थे।
Related Posts
बहादुरगढ़ में फिर बढने लगा कोरोना का कहर
बहादुरगढ के विकास नगर में एक परिवार के 4 सदस्य मिले कोरोना पॉजीटिवसंवाददाता@ बहादुरगढ़, लॉक डाउन में अनलॉक फेस-वन के…
भाजपा नेता के घर बिना टेस्टिंग के चस्पा कर दिया कोविड-19 का पोस्टर
IN8@गुरुग्राम—गुरुग्राम में सोमवार को कोरोना वायरस को लेकर पोस्टर चस्पा करने वाली टीम ने भाजपा के एक प्रदेश स्तरीय नेता…
पहली ही बारिश से पुन्हाना में हुआ पानी-पानी
IN8@पुन्हाना… शनिवार रविवार को हुई पहली बरसात में ही नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पहली बारिश…
