किसान जनसंंवाद कार्यक्रम में गिनवाईं सरकार की उपलब्धि

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@ककोड़। किसान कल्याण परिषद के बैनर तले शनिवार को दस्तूरा गांव में किसान जनसंंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी, महामंत्री आलोक पांडे, प्रदेश अध्यक्ष बीना भाटी ने किसानों से उनकी समस्याएं सुनकर सरकार तक पहुंचाने की बात कही।

किसानों ने फसलों के नुकसान, उचित मूल्य न मिलने, तथा खाद की महंगाई और पर्याप्त मात्रा मे न मिलने की बात कही। मौके पर कैप्टन श्रीचंद, मेघराज भाटी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।