कोरोना को हराने के लिए नियमों का करें पालन : मनीष कुमार गुप्ता

Spread the love

सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर शिकारपुर : संयुक्त उघोग एवं व्यापार मण्डल रजि. के नगर अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, ने देश भर में बढ़ रहे कोविड-19 को देखते हुए नगर की जनता से अपील की कि सभी मास्क पहने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें कोई भी बिना कारण के अपने घर से बाहर सड़क पर घूमने ना जाएं|

कोविड-19 से बचाव के नियमों का सभी पालन करें उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सबको सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करना होगा दो गज की दूरी है बहुत जरूरी लेकर लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया |

उन्होंने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना महामारी से एक साथ लड़ने के लिए उचित कदम उठाएं सरकार व प्रशासन के बनाए सभी नियमों का पालन करें ।