IN8@तावडू….. शहर व क्षेत्र में बुधवार प्रात: हुए घने कोहरे ने क्षेत्रवासियों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी। कोहरे के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पडा। कोहरे के कारण 1 ट्रक डिवाईडर से टकराकर पलट गया, वहीं वाहन रेंगते नजर आए। बुधवार प्रात: अचानक मौसम में बदलाव आया और कइ घंटों तक शहर व क्षेत्र कोहरे की चपेट में रह। इस बार क्षेत्र में लंबे समय तक पडऩे वाले घने कोहरे के कारण हुए दर्जनों सडक़ हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं बुधवार प्रात: भी शहर के सोहना रोड़ पर कोहरे के कारण 1 ट्रक डिवाईडर से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गा। वहीं दिन के समय खिली तेज धूप व रात के समय पडऩे वाली सर्दी से तापमान में काफी उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड रहा है।
Related Posts
जीआईए ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उद्यमियों की परेशानियों से कराया अवगत
संवाददाता @ गुरुग्राम, : गुडग़ांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के अध्यक्ष जेएन मंगला ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र भेजकर कहा कि…
बारह वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म
IN8@सोहना…हवस के भूखे एक भेडि़ए द्वारा एक गांव में किराए पर अपने परिवार के साथ रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी…
कुत्ते को बचाने के चक्कर में तालाब में डूबने से दो जुड़वा भाईयों की मौत
एक साथ लिया जन्म,दुनिया से एक ही दिन हुए विदाझज्जर में गांव में दो जुड़वां भाईयों की तालाब में डूबने…
