कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं में 3 घायल

Spread the love

IN8@तावडू….. शहर व क्षेत्र को गुरूवार प्रात: ही कोहरे ने अपनी आगौश में ले लिया। इस कोहरे के कारण क्षेत्र में 2 सडक़ दुर्घटनाएं घटित हुई। इन अलग-अलग 2 सडक़ दुर्घटनाओं में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं था। बुलंदशहर निवासी कंटेनर चालक शिवम ने बताया कि गुरूवार प्रात: वह रेवाड़ी से बुलंदशहर जा रहा था। जब वह गांव खोरी कलां के समीप प्रात: 7 बजे के लगभग पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में सीधी टक्कर मार दी। इस सडक दुर्घटना में कंटेनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसे गंभीर चोटें आई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी संतोष ने बताया कि वह कंटेनर में परिचालक है। धुलावट केएमपी टोल के नजदीक घना कोहरा होने के कारण वह 1 ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे। तभी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनका कंटेनर सामने चल रहे ट्रक से जा टकराया। इस सडक दुर्घटना में उसे व चालक को गंभीर चोटें आई हैं। जहां राहगीरों की मदद से उन्हें निजि अस्पताल में भर्ती कराया।