IN8@गुरुग्राम : देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर साईबर सिटी उत्साहित हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी कमेटी के सदस्य बोधराज सीकरी, हरियाणा कला परिषद के निदेशक प्रो. संजय भसीन, नगर निगम के पूर्व पार्षद दलीप साहनी व पार्षद रजनी साहनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाना चाहिए। देश को आजाद कराने के लिए लाखों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहूति दी, जिसके बाद सभी देशवासी आज अमन-चैन की सांस ले रहे हैं। क्रांतिकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में देशवासियों ने अत्याचारों व कठिनाईयों का सामना किया था। यह पर्व हमें स्वतंत्रता सैनानियों व बलिदानियों की याद दिलाता है। इस पर्व के महत्व के बारे में युवा पीढ़ी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के महत्व को समझकर हमें देश की उन्नति और विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। क्रांतिकारियों के सपनों का भारत बनाने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। क्रांतिकारियों के त्याग व बलिदान के कारण ही हमें आजादी हासिल हुई थी। उनके पदचिन्हों पर चलकर हमें देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
Related Posts
हरियाणा के चार जिलों की पुलिस कमान अब एचपीएस अधिकारियों के हाथो
नियमानुसार जिला एसपी का पद आईपीएस कैडर का पद : एडवोकेट हेमंतIN8@अम्बाला….हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा बीते कल भारतीय…
50 बिजली चोरों पर ठोका 22 लाख जुर्माना
IN8@फिरोजपुर झिरका…. बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर पूरे प्रदेश में बिजली चोरो पर अंकुश लगाने का काम…
फर्जी लोन ऐप से रहें सतर्क, साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहें सुरक्षित रहें
ऑनलाइन लोन लेना चाहते हैं तो रहे सावधान, निजी जानकारी किसी से भी शेयर ना करें: भारती डबास, एडिशनल एसपी…
