संवाददाता@ गुरुग्राम : जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में 9 आतंकवादियों को ढेर कर देश के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान को यह बता दिया है कि वे आतंंकवादियों की हरकतों का मुंहतोड़ जबाव देंगे और पाकिस्तान की औछी हरकतों को कामयाब नहीं होने देंगे। सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर शहर के प्रबुद्धजनों व सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है। सामाजिक संस्था भाजपा नेता व समाजसेवी बोधराज सीकरी, क्राइम रिफॉर्मर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संदीप कटारिया, शिवसेना दक्षिण हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, मार्किट कमेटी के चेयरमैन वीरेंद्र यादव, केंद्रीय श्रीसनातन धर्मसभा के प्रधान सुरेंद्र खुल्लर, देवराज आहूजा, बालकृष्ण खत्री, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के प्रधान व फोरबा के चेयरमैन धर्मसागर, डीएन कवातरा, अधिवक्ता पूनम भटनागर, ऑल पंजाबी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वाईके चुघ, वैश्यरत्न बाबूराम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, वैश्य समाज के विजय अग्रवाल, आरबी सिंगला, सुंदरदास अग्रवाल, ओपी शर्मा, नगर निगम पार्षद सीमा पाहूजा, समाजसेवी पवन पाहूजा, पार्षद कपिल दुआ, रजनी साहनी, पूर्व पार्षद शशि दुआ, दलीप साहनी, शिक्षाविद अशोक सरदाना आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का सुरक्षाबल काफी मजबूत हुआ है और अब हर नापाक मंसूबों को मुंहतोड़ जबाव दे सकता है। पाकिस्तान बार-बार अपनी औछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। देश की अमन-शांति में खलल डालने का काम कर रहा है। सुरक्षाबलों द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक व सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक और स्ट्राइक की आवश्यकता है, जिससे पाकिस्तान के आतंकवादियों का सफाया किया जा सके। विश्व की सबसे मजबूत सेना भारत की है और चीन जैसे देश को भी देश की सेना से सीमा पर मुंहतोड़ जबाव दिया है।
Related Posts
आईजी रोहतक रेंज ममता सिंह ने किया पुलिस लाइन में नवनिर्मित रिहायशी टावर/क्वार्टर्स का उद्घाटन
झज्जर: बृहस्पतिवार 10 मार्च को रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह आईपीएस विशेष रूप से पुलिस लाईन झज्जर पहुचे।…
राजस्थान के एक चित्रकार ने गुजरात के मुख्यमंत्री का विशद चित्र बनाकर उपहार स्वरूप दिया
IN8@लखनी: – बनासकांठा जिले की राजस्थान सीमा पर जालोर जिले के तालुका मुख्यालय सांचोर के जाने-माने चित्रकार प्रकाशभाई सोनी अपने…
पहली ही बारिश से पुन्हाना में हुआ पानी-पानी
IN8@पुन्हाना… शनिवार रविवार को हुई पहली बरसात में ही नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पहली बारिश…
