गंगेरू में दो पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

Spread the love

संवाददाता@ कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मोबीन और फरमान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रहीं है। रंजिश के चलते शुक्रवार को फरमान और मोबीन के कहासुनी हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट पथराव हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाया। मारपीट पथराव में एक पक्ष से महिला किसवर जहां, मुदासिरा, अफजल, मुदसिर व उमेर जबकि दूसरे पक्ष से भोला, रिहान व फरमान घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।