गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने किया भारत माता पूजन उत्सव का भव्य आयोजन

प्रमोद शर्मा @ दिल्ली, : संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता पूजन उत्सव का आयोजन अग्रसेन भवन में किया| कार्यक्रम में कविता पाठ, संगीत एवं  नृत्य  की प्रतुतियाँ हुई, साथ ही श्रेष्ठ चित्रकारों द्वारा बनाये गए करीब 25 चित्रों की प्रदर्शनी भी लगी | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष कविश्रेष्ठ राजेश चेतन ने की, कार्यक्रम में संस्कार भारती राष्ट्रीय महामंत्री  श्री आमिर चंद जी, क्षेत्रीय प्रमुख श्री अनुपम भटनागर उपस्थित रहे|

श्री अमीर चंद जी ने भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक कलाओं को शिक्षा के साथ जोड़ने से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव है|

दीप प्रज्वल्लित कर भारत माता पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ, संस्कार भारती ध्येय गीत के बाद श्री संजय प्रभाकरन के साथ गायकों ने अनेक भजन एवं देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गीत पर सभागार तालियों की गूंज से भर गया |  कवी श्री रसिक गुप्ता, श्री विनय विनम्र एवं श्री राजेश चेतन जी ने काव्यपाठ किया| राजेश चेतन की कविता ‘वनवासी राम’ ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया |  श्रीमती समीक्षा की छात्राओं ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया | श्री देवेन्द्र खन्ना के मार्गदर्शन में चित्रों की प्रदर्शनी की सभी ने प्रशंसा की| समापन पर सभी ने वन्दे मातरम् गीत गया | सभी कलाकारों को प्रो रेड कंपनी द्वारा उपहार दिए गए |

उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर सरदार अवतार सिंह, श्री प्रवीण जैन, श्री रवि प्रकाश शर्मा  सहित अनेक सम्मानित महानुभाव भारत माता पूजन उत्सव में उपस्थित रहे| कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक श्रीमती केनु अग्रवाल, महामंत्री श्री भूपेन्द्र कौशिक, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता, मातृशक्ति प्रमुख श्रीमती आरती अरोड़ा एवं श्री पवन दीक्षित ने पूर्ण सहयोग दिया |