गर्भवती विवाहिता से मारपीट पर पांच नामजद

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव हसनपुर लड़ूकी निवासी जयप्रकाश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसकी पुत्री के विवाह को पांच वर्ष हो चुकें हैं। जिसपर दो पुत्रियां हैं।

तथा वर्तमान में गर्भवती है। ससुराल वाले विवाहिता का उत्पीड़न करतें हैं। गर्भवती होने के बावजूद रौनी कमालपुर निवासी पति जयदेव सिंह ने डंडे से पेट पर प्रहार किया। तथा सास राजवती, ससुर सुखवीर, ननद रेखा तथा नंदोई मुकेश ने भी मारपीट की।

जिससे विवाहिता ने पड़ौस के घर में पनाह ली। सूचना मिलने पर विवाहिता का हाल जाना। जिसके गंभीर चोटें आई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है