सिकंदराबाद विधानसभा में युवा मोर्चा का हुआ जिला सम्मेलन लक्ष्मी राज सिंह


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्वेदी प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर भदोरिया शिववीर भदोरिया रहे।

वहीं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी राज सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भव्य रूप से स्वागत किया।

साथ ही मंच पर संचालन कर केंद्र में प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जब से बनी है आज उत्तर प्रदेश में काफी बदलाव हुआ है।

इस उत्तर प्रदेश में गुंडा माफिया खुलेआम घूमा करते थे आज डर के कारण छुपे पड़े हैं या तो उन्हें एनकाउंटर द्वारा मार दिया जाता है या फिर सीधे जेल भेज दिया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के कामों से फिर दोबारा भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने जा रही है।