IN8@गुरुग्राम….. गुरुग्राम में शनिवार को भी चार पेशेंट ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिला में पिछले पांच दिनों में ही 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जहां 395 नए केस सामने आए वहीं दूसरी ओर 981 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। ऐसे में एक्टिव केस घटकर चार हजार से भी कम हो गए हैं। गुडग़ांव में पिछले डेढ़ महीने बाद चार हजार से कम एक्टिव केस हुए हैं। पिछले पांच दिनों में ही एक्टिव केस में 2300 से अधिक की कमी आई है। जिला में शनिवार को भी जहां चार पेशेंट की मौत हुई, वहीं कुल मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 314 तक पहुंच गया। 50 फीसदी मौत पिछले डेढ़ महीने में ही हुई हैं। वहीं जिला में कुल केस बढ़कर 51840 हो गया जबकि इनमें से 47734 पेशेंट रिकवर होकर लौट चुके हैं।
Related Posts
आलू व प्याज की आसमान छूती कीमतों ने लोगों का किया बुरा हाल
IN8@शाहाबाद मारकंडा…..सब्जियों का राजा आलू आज सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आलू व प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों…
उपमुख्यमंत्री ने पूरी की घोषणा : दिग्विजय
IN8@पिनगवां, …. मेवात में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं जिससे मेवात के लोगों को रोजगार…
प्रवासी मजदूर ने मालगाड़ी के नीचे कटकर दी जान
IN8@झज्जर …..झज्जर में गुरूवार को अल सुबह गांव गुढा के पास एक प्रवासी मजदूर ने मालगाड़ी के नीचे कटकर जान दे…
