IN8@गुरुग्राम….. गुरुग्राम में शनिवार को भी चार पेशेंट ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही जिला में पिछले पांच दिनों में ही 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में जहां 395 नए केस सामने आए वहीं दूसरी ओर 981 पेशेंट रिकवर होकर घर लौट गए। ऐसे में एक्टिव केस घटकर चार हजार से भी कम हो गए हैं। गुडग़ांव में पिछले डेढ़ महीने बाद चार हजार से कम एक्टिव केस हुए हैं। पिछले पांच दिनों में ही एक्टिव केस में 2300 से अधिक की कमी आई है। जिला में शनिवार को भी जहां चार पेशेंट की मौत हुई, वहीं कुल मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 314 तक पहुंच गया। 50 फीसदी मौत पिछले डेढ़ महीने में ही हुई हैं। वहीं जिला में कुल केस बढ़कर 51840 हो गया जबकि इनमें से 47734 पेशेंट रिकवर होकर लौट चुके हैं।
Related Posts
24 घंटे में कोरोना से चार की मौत
गुरुग्राम,(पंजाब केसरी):जिला में कोरोना संक्रमण के नए केस में मामूली कमी आई है। जबकि नवंबर महीने में 19685 पॉजिटिव केस…
जलमाना गांव में यमुना पर नहाने गए परिवार के 8 सदस्यों में से 6 डूबे
तीन के शव दुसरे गांव के सामने तैरते मिले अन्य तीन का नही लगा कोई सुरागIN8@पानीपत… पानीपत जिले के खंड…
किशोरी को अगवा कर किया गैंगरेप
IN8@सोहना…. हवस के भूखे भेडि़ए एक किशोरी को शौच के लिए घर से बाहर आने पर अगवा कर उसे उठाकर…
