दीपक वर्मा@ शामली। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया। इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों को भी मास्क लगाकर उन्हें इनका नियमित इस्तेमाल करने के प्रति प्रेरित किया गया। जानकारी के अनुसार भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण किया गया। भाजुयमो जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने गांव बलवा में 6 बूथों पर मास्क एवं सैनेटाइजर का वितरण किया। डा. अनुराग शर्मा ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में संगठनात्मक स्तर से सैक्टर के अनुसार मास्क व सैनेटाइजर वितरण किया गया है जिसमें संगठन द्वारा सभी सैक्टरों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिनकी देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी छह बूथों पर हर व्यक्ति को मास्क देने का प्रयास किया गया है। मंगलवार को लगभग 400 मास्कों का वितरण किया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को भी मास्क लगाकर उन्हें नियमित इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर अंकित गुप्ता, कार्तिक सरोहा, आदेश कुमार, सलमान आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
रोडवेज बसों को कराया गया सैनेटाइज
सोमवार से बसों के संचालन की संभावना को देखते हुए रोडवेज ने की तैयारीदीपक वर्मा@ शामली। सोमवार से रोडवेज बसों…
गुराना के जंगल में गौैकशी करता एक गिरफ्तार, तीन फरार
पुलिस ने एक कुंतल गौमांस व काटने के उपकरण भी बरामद किए गौकशी पर सख्त कानून बनाने के बावजूद भी…
बाजारांे में रही चहल-पहल, जमकर हुई खरीददारी
लड्डू गोपाल के लिए पोशाकों व पालनों की हुई बिक्री दीपक वर्मा@ शामली। 11 व 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी…
