दीपक वर्मा@शामली। पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा नई मंडी स्थित अस्थायी गौशाला में गौवंशों को चारा खिलाया गया। जानकारी के अनुसार पशु पक्षी जीव जंतु गौमाता परिवार समिति द्वारा रविवार को नई मंडी स्थित गौशाला में भोजन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल व भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल रहे जिनका समिति सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गौमाताओं को पराठे, रोटी, खीर, गुलगुले, हरा चारा खिलाया गया। अरविन्द संगल ने कहा कि कोरोना काल में समिति सराहनीय कार्य कर रही है, गौमाताओं की सेवा करना सबसे बडा धर्म है। इस अवसर पर समिति महामंत्री नंदकिशोर मित्तल, सतीश गोयल, नीरज, रामकुमार, आशीष संगल, सोनू सैनी, अविनाश शर्मा, पराग संगल, मनीष मित्तल अर्पित मित्तल, किशोर मित्तल आदि भी मौजूद रहे।
Related Posts

विदेशी खरबूजे व तरबूज की पैदावार कर सुर्खीया बटोर रहे है अरिवन्द
संवाददाता@ काँधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव भारसी के किसाने ने अपने खेत में विभिन्न तरह के रंगीन तरबूजों को…

हाॅट स्पाॅटों: लोगों को खाने पीने की दिक्कत न हो
दीपक वर्मा@ शामली। कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद सभी हाॅट स्पाटों पर पुलिस का कडा पहरा रहा। लोगों को…

डॉग स्क्वायड के साथ की सघन चेकिंग
संवाददाता@ कैराना। जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक ने पुलिस लाइन से फोर्स व…