छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग

Spread the love

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यूपी में महिला सुरक्षा कैसी है, इसका दिल दहला देने वाला उदाहरण देखने को मिला है. गोरखपुर में छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली. आग में बुरी तरह से झुलसी छात्रा को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. वहीं, आरोपी अभी फरार चल रहा है.

पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप
ये घटना पिपराइच इलाके के एक गांव की है. यहां रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा को उसका पड़ोसी हरीश (18) परेशान किया करता था.