जल्द ही फ्लाइट लैंडिंग का समय बता दूंगी , किसी में हिम्मत है तो रोक ले : कंगना रनौत

शिवसेना नेता संजय राउत की ओर से कथित तौर पर मुंबई नहीं आने की धमकी पर कंगना ने पलटवार करते हुए कहा है कि वह 9 सितंबर को आ रही हैं, किसी में हिम्मत है तो रोक ले। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार में ठन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही फ्लाइट लैंडिंग का समय बता देंगी। उधर, संजय राउत ने कंगना के चैलेंज पर जवाब देते हुए उन्हें मेंटल केस तक बता दिया।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301782810261299200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1301782810261299200%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-kangana-ranaut-open-challenge-that-she-will-return-mumbai-kisi-ke-baap-mein-himmat-hai-toh-rok-le-3465814.html

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में मुंबई को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके बाद से उनका सोशल मीडिया पर विरोध किया जाने लगा। कंगना ने मुंबई की तुलना पीओके से की थी। इसके साथ ही कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने एक्ट्रेस को मुंबई वापस ना आने की सलाह दी थी। 

कंगना रनौत ने ट्वीट में किया, मैं देख रही हूं कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई ना आऊं। अब मैंने फैसला लिया है कि मैं मुंबई जल्द आऊंगी। मैं 9 सिंतबर को मुंबई आऊंगी। मैं किस समय मुंबई आऊंगी वो टाइम भी सभी तो बता दूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। .एक दिन पहले ही रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था।