जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज जिलाधिकारी श्री चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनधियों के साथ बैठक करते हुए पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत जनपद की प्रगति की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंक स्तर पर लंबित ऋण आवेदन पत्रों को तत्काल दो दिवस के अंदर निस्तारण कराकर ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें।

योजना में बैंकों द्वारा प्रगति नहीं लाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि यदि बैंकों द्वारा दो दिवस के अंदर ऋण वितरण नहीं किया जाता है तो संबंधित बैंकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, पीओ डूडा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, एल0डी0एम0 समस्त बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।