झुग्गियां हटाने के लिए नगर निगम से दिए नोटिस

Spread the love

IN8@गुरुग्राम…. नगर निगम जोन 3 की टीम वीरवार को सैक्टर 14 स्थित व्यापार सदन, 52ए, 53 क्षेत्रों मे पहुंची और सरकारी भूमि पर बनी अवैध झुग्गियों के मालिकों को नोटिस देकर कहा कि 2-3 दिन में इन झुग्गियों को हटा दिया जाए। ज्वाईंट कमिश्रर हरिओम अत्री ने बताया कि उक्त तीन स्थानों पर करीब 35 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध रुप से झुग्गियां बसी हुई हैं, जिनसे अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने झुग्गी मालिकों को नोटिस के माध्यम से सूचित कर दिया है कि इन झुग्गियों को 2-3 दिन में हटा लिया जाए।

यदि ये लोग स्वयं नहीं हटाते हैं तो नगर निगम कार्यवाही कर इन झुग्गियों को हटा देगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है और लगातार कार्यवाही की जा रही है। नियमानुसार सरकारी भूमि पर कब्जा करना गलत है। जो भी ऐसा करता पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।