डिबाई विधान सभा क्षेत्र के सैकडों लोग अयोध्या दर्शन करने के बाद लखनऊ शपथ समारोह में हुए शामिल

Spread the love

सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर डिबाई भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सीपी सिंह लोधी ने क्षेत्रीय लोगों को पहले भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या के दर्शन कराए सरयू नदी में स्नान कराया उसके बाद सभी सम्मानित लोगों को खुद अपने हाथों से भोजन भी कराया

इसके बाद लखनऊ जाकर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के एतिहासिक शपथ समारोह में सभी क्षेत्रीय लोगों को शामिल भी कराया। ऐसा पहली बार किसी नवनिर्वाचित विधायक द्वारा कराया गया यह पहला मौका है जो हमेशा यादगारी के पल में दर्ज हो गया है।


इस एतिहासिक क्षण के गवाह बने दानपुर ब्लाक प्रमुख आनंद लोधी,रूपकिशोर एडवोकेट उर्फ भोला भईया,राजवीर सिंह एडवोकेट, अजय लोधी, हुकुम सिंह,रामकिशोर कोरी,योगेन्द्र फौजी,आदि सैकडों भाजपाई।