मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह पर नगर पालिका अध्यक्ष ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज लखनऊ स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री मंडल के साथ शपथ ग्रहण की जिसका प्रसारण नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग सभासदों अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी पार्क में बड़ी एलईडी पर लाइव देखा |

साथी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोबारा शपथ लेने की खुशी पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी और जश्न मनाया और कहां की जनता की जीत की वजह से ही आज हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली है |

और जिस तरह 2017 से लेकर 2022 तक उत्तर प्रदेश में जो विकास कार्य किए हैं वह निरंतर जारी रहेंगे गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा इस अवसर पर योगेश गुप्ता तुषार गुप्ता लक्ष्मण लोधी सुखदेव शर्मा सुशील कंसल आदि उपस्थित रहे |