तिरंगे को लेकर बीजेपी गंगानगर जिला कार्यालय पर की बैठक

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर में आज जिला कार्यालय गंगानगर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का आयोजन आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान ने की, बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया नदीम अख़्तर सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार व कदीम आलम क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। बैठक का मुख्य बिंदु हर घर तिरंगा अभियान रहा।


जिला अध्यक्ष तनवीर चौहान ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की वह अपने घर के साथ साथ आस पड़ोस के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित करें। अपने जिले के हर मंडल के घर घर पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जनपद मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम कराने का तय हुआ।बैठक का संचालन जिला महामंत्री सरदार शैंकी व इकरार मेवाती ने किया। आशु गाजी, रिहाना परवीन, तंजीम अंसारी, शाहिद अली, फिरोज बंजारा, जहीन खान, फखरुद्दीन आदि बैठक में शामिल रहे।