तेज बारिश के चलते भरभरा कर गिरा मकान कई बकरियों की दबकर हुई मौत,एक महिला घायल

Spread the love

सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर डिबाई कई दिन से लगातार हो रही तेज वेमौसमी तेज बारिश के चलते तहसील डिबाई क्षेत्र के गांव उदयपुर खुर्द निवासी एजाद खान का मकान पढ़ रही तेज बारिश होने के चलते रविवार की सुबह भरभरा कर गिर गया। जिसमें एक महिला दबकर बुरी तरह घायल हो गई जिसे अलीगढ़ अस्पताल के लिए भेज दिया गया है।

और पीड़ित की 7 से 8 बकरी मकान गिरने से मकान में दबकर मौके पर ही मर गई और दो तीन बकरी घायल हो गईं। मकान गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत तहसीलदार डिबाई सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर पीड़ित को शासन से हर संभव मदद दिलाने का परिवार जनों को दिया आश्वासन।