तेज रफ्तर पिकअप ने युवक कों रौंदा मौके पर मौत

Spread the love



सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलंदशहर जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जटवाई पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार शिक्षक को रौंद दिया, हंसते खेलते परिवार में चीख-पुकार मच गई । क्षेत्र के गांव जाटवाई बस कुछ हीं लम्हे बीते थें की पल भर की खुशियाँ मातम में बदल गई।

अपने घर से मृतक योगेद्र सिंह पुत्र जगवीर सिंह उम्र करीब 32 वर्ष अपने घर से बाईक पर स्कूल जाने के लिये निकला था । जैसे हीं वह सड़क पार करने पंहुचा तभी बुलंदशहर की और से तेज गति से आ रहीं एक पिकअप ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि योगेंद्र सिंह की मौके पर हीं मौत हों गई।

जैसे हीं इस हादसे कि खबर परिवार कों पता चली, मौत खबर सुनते हीं योगेंद्र के परिवार में चीख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक मृतक योगेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी व दों बच्चे सहित हस्ते खेलता परिवार कों छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप के ड्राइवर कों पकड़ लिया गया हें व मृतक के शव कों पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हें।