दबंगो ने दी पुत्री को अगवा करने की धमकी

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर चोला। चौकी के गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही दबंग लोगों पर उसके प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए पत्नी, पुत्री व पुत्र से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि अगर प्लाट में रास्ता नहीं दिया तो आरोपियों ने बेटी को अगवा करने की धमकी दी है।


गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के दो महिलाओं समेत नौ लोगों को नामजद करते हुए दी तहरीर में बताया कि दबंग आरोपी उसके प्लाट में जबर्दस्ती रास्ता लेना चाहते हैं।

उसकी पुत्री बाहर पढ़ने जाती है। आरोपियों ने पुत्री को अगवा करने की धमकी दी है। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।