बाईक सवार बदमाश विवाहिता से मोबाईल व मंगलसूत्र लूटकर हुआ फरार

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव बुर्ज रमानी निवासी पिंकी पत्नी राकेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह गौतमबुद्धनगर के कासना से बापस लौट रही थी।

तभी सुनपेड़ा नहर पुल के पास बाईक सवार बदमाश उसका मोबाईल व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी