दबंग कर रहे है सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर कब्जा आम जन परेशान

Spread the love


सुरेन्द्र भाटी@बुलन्दशहर ककोड़।कोतवाली छेत्र के गांव भोरा निवासी जीतपाल सिंह पुत्र कुवरपाल सिंह व अन्य लोगों ने तहसीलदार सिकंदराबाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव वेर स्थित सार्वजनिक रास्ते पर कुछ लोग अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं ।

पीड़ित ने बताया कि तहसीलदार सिकंदराबाद को इस मामले में कई बार शिकायत दी जा चुकी है| पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है| बार बार शिकायत करने के बाद तहसीलदार सिकंदराबाद ने चकरोड खोलने का आदेश लेखपाल को कर दिया |

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि लेखपाल ने इस मामले में मेरे भाई को अपने पास बुलाया और तहसीलदार सिकंदराबाद के आदेशानुसार चकरोड खुलबाने के लिए उनसे ही खर्चा पानी कि में एब्ज पैसे कि डिमांड रख दी|

और पीड़ितों के पैसे ना देने पर उल्टा पीड़ित की ही आवादी नाप करने पहुंच गया |और चकरोड पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया|