दहेज में पांच लाख नकदी न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Spread the love


सुरेन्द्र सिंह भाटी@बुलन्दशहर ककोड़। कोतवाली के गांव अलीपुरा निवासी पूजा देवी ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पहले बुलंदशहर निवासी गौरव से संपन्न हुआ।

विवाह में चार पहिया वाहन के अतिरिक्त सारा जरूरत का सामान दिया गया। परंतु ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। और पांच लाख की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे।

13 मई को पति ने ससुर ब्रगभान व सास शारदा के साथ मिलकर मारपीट करते हुए गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।