दो शातिर चोर गिरफ्तार, सामान भी बरामद

Spread the love
  • एमएसके रोड पर तीन दुकानों में की थी चोरी की वारदात


दीपक वर्मा@शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने दुकानों का ताला तोडकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार आदर्श मंडी ने चेकिंग के दौरान करोडी मोड से दो चोरांे को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि 12 जनवरी को कैराना निवासी अफजाल पुत्र इरशाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शामली स्थित एमएसके रोड पर दुकान है। बीती 10 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उसकी, आरिफ पुत्र कासिम व टिंकू पुत्र जयपाल की दुकान में घुसकर वहां से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने करोडी मोड से दुकानों में चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ छोटू पुत्र सलीम निवासी गांव चैधरान पट्टी कस्बा व थाना बडौत जिला बागपत व अंकित पुत्र नरेश निवासी सीबी गुप्ता कालोनी शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक इन्वर्टर, बैटरा, एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा व लोहे के आटो पार्टस भी बरामद किए हैं।