धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी कहा क्रिकेट को अलविदा

Spread the love

IN8@ नई दिल्ली…भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और बेहतरीन खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। आईपीएल के 13वें सीजन से ठीक पहले दोनों खिलाड़ियों को यूं अचानक इस खेल को अलविदा कह जाना काफी कुछ कहता है। माही जहां विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से मैदान पर नजर नहीं आए थे तो रैना भी लंबे वक्त से टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे।

रैना को एक समय भारतीय टीम में भ​िवष्य के कप्तान के रुप में जाना जाता था। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सुमार हैं।