नाबालिग छात्रा को अगवा करने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Spread the love


सुरेंद्र सिंह भाटी@बुलंदशहर ककोड़। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव से बाजार गई 12 वर्षीय पाचवीं में पढ़ने वाली किशोरी को दोस्त के साथ अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 


गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम उसकी पुत्री बाजार गई थी। तभी आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बहलाफुसला कर अगवा कर लिया। 

कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि आरोपी शकीर को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया गया है। और आगे मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।